देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर GIC सिप्टी में बाल दिवस पर हुई बाल गोष्ठी
छात्र-छात्राओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया
देवभूमि टुडे
चंपावत। GIC सिप्टी में बाल दिवस पर हुई बाल गोष्ठी में छात्र- छात्राओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन और कार्यों पर विचार रखे। प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। गोष्ठी का संचालन कर रहे प्रवक्ता अमित कुमार ने नेहरू जी के समग्र जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।




नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक शिक्षक सामश्रवा आर्य ने कहा कि पंडित नेहरू एक बालप्रेमी व्यक्तित्व थे। जिन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे। वे बच्चों के प्रति बहुत स्नेह एवं प्रेम रखते थे। वे बच्चों के बचपन और भविष्य को हमेशा बुराइयों से बहुत दूर कर उन्हें सुखी देखना चाहते थे। इसलिए बच्चों को हमेशा अपने आप को नशीले पदार्थों जैसी बुरी आदतों व बुरे व्यसनों से बचकर रहना चाहिए। बच्चों ने... बाल दिवस पर यही है नारा, बुरे व्यसनों से करें किनारा..., बाल दिवस की यही पुकार, व्यसनों का करें बहिष्कार..., बाल दिवस पर करें विचार, नशाखोरी पर करो प्रहार..., सुन लो भैया सुन लो बहना, चाचा नेहरू की याद ये रखना। एक दूसरे का साथ निभाकर, बुरी आदतों से दूर बने रहना... आदि स्लोगनों व पोस्टरों से समाज को भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यकम में नीता, पुष्पा जोशी, खिलावती गोस्वामी, भारती पांडेय, लक्ष्मी चंद, अंजलि बिष्ट, दिनेश भट्ट, बृजमोहन जोशी, हिमांशु नरियाल आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.