चम्पावत में 'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' संस्था ने नशे के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक
देवभूमि टुडे
चंपावत। 'गुटखा-बीड़ी मत मंगवाओ। लालच में न और फंसाओ, इसे दूरकर हमें बचाओ।' 'व्यसन परोसना बुराई है, कहां इसमें भलाई है? इसे त्यागकर तो तुम देखो, जीवन एक गहराई है।' जैसे स्लोगनों से सामाजिक बुराई से बचने को 'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' संस्था ने प्रेरित किया।

जनकवि प्रकाश चंद्र जोशी 'शूल' और मुहिम के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि बच्चे बचपन से ही अपने आसपास और परिवार के वातावरण से सीखते हैं। इसलिए उस परिवेश और परिवार के जिम्मेदार नागरिकों एवं सदस्यों का यह दायित्व व प्रयास होना चाहिए कि वे समाज में परोसी जाने वाली इन बुराइयों से बच्चों को बचाये रखें और खुद बच्चे भी बचे रहें। इस अवसर पर शिक्षक मोहित शर्मा, योगिता महर, प्रिया महर, ऋषभ महर, आदित्य महर, नियति धोनी, कृष्णा धोनी, अजय धोनी, महेश पुनेठा, प्रियांशु पुनेठा, दीपांशु जोशी, भुवन जोशी आदि बच्चे मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.