चंपावत के सृजन स्कूल में जांची बच्चों की सेहत
हिमवत्स संस्था के सौजन्य आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बच्चों के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों का परीक्षण हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत की नामी शिक्षण संस्था सृजन स्कूल 'A BRIGHT BEGNING' के छात्रों का नेत्र सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चंपावत के डड़ा-कुलेठी स्थित हिमवत्स संस्था के सौजन्य से 16 सितंबर को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में शिक्षकों और अभिभावकों का भी परीक्षण हुआ। हिमवत्स के सचिव एवं सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गोविंद बल्लभ बिष्ट ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ रहने के तरीके बताए।
'Healthy Eyes, Bright Future' के तहत स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। डॉ. बिष्ट ने मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से आंखों को होने वाले खतरों और उनसे बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा आंखों को सेहतमंद रखने के तरीके भी बताए गए।




शिविर में 100 बच्चों सहित शिक्षकों, अभिभावकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कर 135 लोगों को लाभ मिला। सृजन स्कूल के प्रबंधक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी और प्रधानाचार्य सविता पांडेय ने डॉ. जीबी बिष्ट एवं हिमवत्स संस्था का आभार जताया।
हिमवत्स संस्था के प्रकाश पुनेठा एवं पंकज बोहरा ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विद्यालय की ओर से कार्यालय प्रमुख राजेंद्र सिंह सामंत ने शिविर के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान किया। सृजन के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में संबंधित कक्षओं की शिक्षिका सुशीला गोस्वामी, दीक्षा जोशी, सोनी बिष्ट, शिवि कौशिक, ललिता जोशी, ममता महर, ख्याति त्रिपाठी, कविता जोशी ने अपनी-अपनी कक्षा के बच्चों का परीक्षण करवाया। अभिभावकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण में कमला महर, पूजा पांडेय, सरिता और पूजा ने सहयोग किया।
© 2026. All Rights Reserved.