Sunday Jun 14, 2026

शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी ने निपुण का संगीत पुस्तक मुख्यमंत्री को भेंट की

देवीधुरा GIC में छात्र-छात्राओं से संवाद किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर परिश्रम करने का आह्वान किया है। देवीधुरा GIC में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर टिप्स दिए। CM ने मनोयोग से पढ़ाई करने और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

बच्चों से मिलते CM धामी।

बाद में देवीधुरा मां वाराही धाम मंदिर के निरीक्षण के दौरान शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी नवनीत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित निपुण भारत अभियान से संबंधित पुस्तक 'निपुण का संगीत' मुख्यमंत्री को भेंट की। CM पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की थीम की प्रशंसा की। कहा कि यह पुस्तक नन्हे-मुन्ने बच्चों में खेल-खेल में सीखने की प्रवृत्ति पैदा करेगी। काव्य संग्रह 'निपुण का संगीत' में 38 कविताएं हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन का उद्देश्य 2026-27 तक कक्षा 3 के अंत तक प्रत्येक बच्चे के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना है।

'निपुण का संगीत' पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट करते शिक्षक जगदीश गहतोड़ी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.