बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से किया संवाद
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रदेश में 'युवा आयोग' का गठन किया जा रहा है। आज 31 अगस्त को बनबसा के सुमंगलम होटल में हुए 'युवा संवाद कार्यक्रम' में उन्होंने कहा कि राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए अल्मोड़ा, चमोली और पौड़ी जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून के जरिए अब तक 34 हजार से अधिक नियुक्तिर्या कराई जा चुकी है। सीमांत क्षेत्रों के विकास के अंतर्गत चंपावत में आधुनिक पुस्तकालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, साइंस सेंटर और राज्य के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के सवालों और जिज्ञासाओं के प्रत्यक्ष उत्तर देकर संवाद स्थापित किया। संवाद के दौरान छात्रा मिलन कलखुड़िया द्वारा मुख्यमंत्री के जीवन सफर पर पूछे गए सवाल के उत्तर में सीएम ने अपनी संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, युवावस्था और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा किए। इससे पूूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया।








ये रहे छात्रों के सवाल और सीएम के जवाब:
प्रीति पांडेय ने स्थानीय परीक्षा केंद्र टनकपुर में भी बनाए जाने का आग्रह किया, जिस पर सीएम ने कहा कि टनकपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित करने हेतु प्रयास किया जाएगा।
रोहित शर्मा के नशे के खिलाफ संदेश संबंधी जिज्ञासा पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को रेखांकित करते हुए 'ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान की चर्च की और युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने व दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
वैभवी जोशी द्वारा जनमानस में प्रचलित उपनामों व जीवन शैली पर किए गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेशवासियों का स्नेह बताया और कहा कि विषम परिस्थितियों में धैर्य से जनसेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है।
सुमित सिंह नायक द्वारा यूसीसी कानून, नकल विरोधी कानून एवं अवस्थापना विकास पर पूछे गए प्रश्न के क्रम में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि चंपावत में 96 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे युवाओं को विज्ञान व तकनीक का ज्ञान प्राप्त होगा।
नमन पुरी द्वारा युवा आयोग के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर सीएम ने कहा कि राज्य में युवा आयोग का गठन किया जा रहा है, जो प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को सही दिशा, मार्गदर्शन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।
अंकित भट्ट द्वारा पहाड़ी भाषा में संवाद किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने भी पहाड़ी में जवाब दिया।
सम्मानित हुए ये युवा:
नीट परीक्षा में सफल रही बस्टिया की हिमानी विश्वकर्मा, अमेजॉन में 47 लाख रुपये का सालाना पैकेज प्राप्त करने वाली बिचई की श्वेता चंद और राष्ट्रीय पैरा आर्म रैसलिंग के स्वर्ण पदक विजेता टनकपुर के पवन गड़कोटी, खेल व दिव्यांग कल्याण में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार विजेता बनबसा के संदीप रस्तोगी, नि:शुल्क गौ सेवक पवन मेहता, नशा मुक्ति अभियान के संचालक मनीष सिंह और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सेवारत अजंता विजय, बागवानी से स्वरोजगार स्थापित करने वाले चंपावत के कमल गिरी, माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत, लोक संस्कृति व मीडिया इंफ्लुएंसर तरुण भट्ट और युवतियों को सेना व पुलिस भर्ती की नि:शुल्क ट्रेनिंग देने वाली बनबसा की अरुणिमा रावत।
मौजूद थे ये लोग:
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी नितिन देउपा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, मुकेश महराना, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी व सुभाष बगौली, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व दीपक रजवार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, युवा मोर्चा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक गौरव पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल आदि।
© 2026. All Rights Reserved.