मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्टेडियम में किया मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
राष्ट्रीय खेल पदकवीरों को जल्द मिलेगी नौकरी:CM
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय शुरू हो चुका है, यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। खिलाड़ियों की सबसे बड़ी पहचान उसकी ऊर्जा और अनुशासन होता है। खेल और स्वस्थ शरीर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कहा कि खेल ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। देवभूमि को खेलभूमि बनाएंगे। सीएम ने 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को जल्द नौकरी मिलने की बात कही।
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आज 1 सितंबर को टनकपुर के कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्टेडियम टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। 662 न्याय पंचायतों से इसकी शुरुआत हो रही है। जो राजधानी तक पहुंचेंगी। सभी बच्चों को मंच, प्रतिभा और सम्मान दिया जा रहा है। न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। राज्य स्तर पर विजेताओं को 4% का क्षैतिज आरक्षण भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेदतरीन प्रदर्शन किया था।







सीएम ने कहा कि खेल नीति बनाने के साथ पदकवीरों को नौकरी दी जा रही है। अब तक 29 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। 235 से अधिक राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं के नौकरी की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बीमा देने के साथ ही खेल सुविधाएं, भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज राज्य का ही नहीं, देश का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज है, जो बेटियों को समर्पित है। एक जनपद एक खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिससे हर जिले का एक खेल का पहचान हो। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अधिक पदक जीते, इस ओर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास काम करने की नियत नहीं थी। आज हमारी सरकार काम कर रही है, तो इन्हें बौखलाहट हो रही है। जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
पहले खेल महाकुंभ में 11.2 करोड़ रुपए पुरस्कार बंटा:
टनकपुर। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की ग्राउंड जीरो से शुरुआत होने जा रही है। मोहनपुर आमबाग न्याय पंचायत से शुरुआत हो रही है। यह यात्रा न्याय पंचायत से लेकर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी तक जाएगी। इस ट्राफी को प्राप्त करने के साथ ही 5 लाख रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। खेल सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि खेल महाकुंभ का दूसरा सीजन है। पिछले वर्ष खेल महाकुंभ में 11.2 करोड़ रुपए पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को वितरण हुआ। 2.2 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस बार अब तक 2.5 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस आयोजन से दूरस्थ ग्राम एवं न्याय पंचायत के खिलाड़ियों को मंच देना उद्देश्य है।
मौजूद थे ये लोग:
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, सुभाष बगौली, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार आदि।
© 2026. All Rights Reserved.