मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में हुए खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल हुए
स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊं की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी हिस्सा लिया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के शारदा घाट में हुए पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। लोगों को खुद भी खिचड़ी भोज वितरित की। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ माघ खिचड़ी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊं की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊंनी लोकगीत गाए।

CM धामी ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक है। खिचड़ी भोज जैसी परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधती हैं। वहीं खड़ी होली जैसी लोक विधाएं हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ती हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शामिल थे।


© 2026. All Rights Reserved.