Thursday Apr 30, 2026

ITBP जवानों का मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाया मनोबल

हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव भी मनाया, हिमवीरों को उपहार भी भेंट किए

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। लोहाघाट स्थित ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी में उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देश के लोगों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं। कमांडेंट संजय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इससे पूर्व CM धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। CM ने कहा कि पर्व-त्योहार हमें प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हिमवीरों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का स्वागत करते कमांडेंट संजय कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.