Wednesday Aug 19, 2026

दोनों कमिश्नरी में भी कैंप करेंगे मंडलायुक्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा

मंडलायुक्त, DM, ERO फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज 17 अगस्त को सचिवालय में सभी जिलों के DM के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान की समीक्षा की। CEO ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जिलों में कैंप करने के आदेश दिए हैं। सभी जिलों के DEO (जिला निर्वाचन अधिकारी) एवं ERO (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चैकिंग/फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते CEO वीबीआरसी पुरुषोत्तम।

CEO डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आगामी 15 दिन कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप को देहरादून, हरिद्वार में कैंप करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरूप फील्ड विजिट के तहत विशेष रूप से ऐसे बूथों का सत्यापन करेंगे, जहां नाम जोड़ने के लिए (फार्म 6) और नाम हटाने के लिए (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी रेंडम फील्ड विजट (बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चैकिंग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4% से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2% से अधिक हैं, वहां  ईआरओ फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि दावे आपत्तियों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.