Monday Nov 16, 2026

टनकपुर शारदा घाट में विशेष पूजन

महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा, सोमवार सुबह उगते सूरज को दिया जाएगा अ‌र्घ्य

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने टनकपुर शारदा घाट में छठ पर्व उल्लास से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर रीति-रिवाज से अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मन्नत मांगी। इस पर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। घाट में विशेष सफाई के अलावा बिजली की व्यवस्था की गई थी।

आज दोपहर बाद से महिला, पुरूष और बच्चों का शारदा घाट में पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुवा, दूध आदि रखकर सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सोमवार को सुबह उगते सूरज को अ‌र्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाएगी। निर्जल व्रत रखने वाली महिलाए व्रत खोलकर पूजा-अर्चना करेंगी।

छठ पूजा।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, रमेश अग्रवाल, सुमित ठाकुर, लालचंद, देवेंद्र मिश्रा, हरिकेश गिरी, आनंद कुमार, चंद्रिका प्रसाद, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद, तुषार मिश्रा, सभासद शैलेंद्र कुमार, सावित्री बिष्ट, दिनेश कुमार, सुमित ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, इंदु सिंह, मालती देवी, कौशल्या देवी, प्रवीण सिंह, मधुरी देवी , प्रियंका सिंह, सुनीता गुप्ता, ऋतुराज सिंह, सीमा मिश्रा आदि मौजूद थे।

वहीं लोहाघाट में लोहावती नदी में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बाद अस्त होते भगवान भास्कर को व्रतियों ने अर्घ्य दिया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.