Sunday Aug 30, 2026

खेल दिवस पर टनकपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में हुई शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। खेल दिवस के अवसर पर टनकपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कलीम ने प्रथम तथा विशेष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ कश्यप एवं आयुष विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में हर्ष कश्यप ने प्रथम तथा अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि 'नशा हटाओ जीवन बचाओ' के मुखिया सामश्रवा आर्य ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

कैरम प्रतियोगिता।

मुख्य अतिथि 'नशा हटाओ जीवन बचाओ' के मुखिया सामश्रवा आर्य ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने का सबसे सरल उपाय है। खेल न केवल खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करना सीखाते हैं, बल्कि आगे बढऩे की सीख भी देते हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक अग्निवेश आर्य की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य ने खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.