चंपावत जिला पंचायत बोर्ड बैठक
लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें अफसर: अधिकारी
DM मनीष कुमार बोले-योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जनप्रतिनिधियों को जानकारी दें अफसर
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने CM पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। जिला पंचायत की आज 10 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में उन्होंने पारदर्शिता, जन सहभागिता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन के लिए काम करने को कहा। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अन्य विभागीय अधिकारियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


DM मनीष कुमार ने कहा कि जन प्रतिनिधि को योजनाओं की समुचित जानकारी होना आवश्यक है, ताकि बेहतर योजना का निर्माण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग समय-समय पर जन प्रतिनिधियों को योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, जल प्रबंधन समितियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही विकास कार्यों को दीर्घकालिक, मध्यकालिक एवं लघुकालिक श्रेणियों में विभाजित कर प्राथमिकता के आधार पर क्रियांवयन पर बल दिया। अफसरों को अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए।
पारंपरिक जल स्रोतों, घराटों एवं नौलों को प्राकृतिक स्वरूप में संरक्षित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। CDO डॉ.जीएस खाती ने विभागवार प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को 'मेरी योजना' पुस्तक के संबंध में भी जानकारी दी।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, सदस्य कृष्णानंद जोशी, शैलेश जोशी, सरस्वती चंद, निर्मला महराना, हिमानी बोहरा, योगेश जोशी योगी, मनीषा कालाकोटी, सोनू बोहरा, आशा अधिकारी, अशोक महर, पुष्कर राम, सुनीता जोशी, अनीता प्रथोली, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, AMA कमलेश बिष्ट के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.