2024 बैच के IFS अधिकारी डी पुरुषोत्तम होंगे चंपावत के नए प्रभागीय वनाधिकारी
1 अक्टूबर 2025 से खाली थी DFO की कुर्सी
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। 10 माह बाद चंपावत वन प्रभाग को मुखिया मिलेंगे। 2024 बैच के IFS (भारतीय वन सेवा) के अधिकारी डी पुरुषोत्तम चंपावत के नए प्रभागीय वनाधिकारी होंगे। शासन ने 5 अगस्त को चंपावत सहित 19 वनाधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे।
चंपावत के DFO का पद 1 अक्टूबर से खाली था। 30 सितंबर 2025 को नवीन चंद्र पंत की सेवानिवृत्ति के बाद से यह कुर्सी भरी नहीं जा सकी थी। तबसे चंपावत डिवीजन के मुखिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी पिथौरागढ़ के DFO आशुतोष सिंह ने संभाली थी। अलबत्ता स्थानांतरण होने वाले वनाधिकारियों में वे भी शामिल हैं। आशुतोष सिंह को पिथौरागढ़ डिवीजन से टोंस वन प्रभाग पुरेला प्रभागीय वनाधिकारी की जिमेदारी दी गई है।
© 2026. All Rights Reserved.