चंपावत जिला जुलाई 2025 से उत्तराखंड में लगातार शीर्ष पर
देवभूमि टुडे
चंपावत। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत जिला लगातार 14वीं बार उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा है। जुलाई 2025 सेचंपावत जिला अब तक बीसूका में शीर्ष पर बना हुआ है। चंपावत जिले ने कुल 120 अंकों में से 115 अंक अर्जित कर 95.83 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्कोर के साथ राज्य भर में पहला स्थान बनाए रखा है।चमोली 95.73% अंकों के साथ द्वितीय और नैनीताल 91.87% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। बीसूका के 39 निर्धारित मदों में से 37 मदों में सर्वोत्कृष्ट 'A' श्रेणी हासिल की है। इसके अलावा जिले को 1 मद में 'B' श्रेणी और 1 मद में 'D' श्रेणी प्राप्त हुई है।

जून 2025 में DM मनीष कुमार के चंपावत जिले की कमान संभालने के बाद से जनपद जुलाई 2025 से लगातार नंबर वन रहा। प्रशासनिक प्रबंधन एवं नियमित समीक्षा के चलते चंपावत जिले ने केंद्र सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियांवयन में उत्तराखंड में पुनः शीर्ष स्थान अर्जित किया है। जिले की इस उपलब्धि पर DM मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम की लगन व अथक प्रयासों की सराहना की। कहा कि शासकीय योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित और समयबद्ध लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का मूल संकल्प है।
© 2026. All Rights Reserved.