Tuesday Aug 25, 2026

हल्द्वानी की गायनेकोलॉजिस्ट

डॉ. रेनी पांगती 26 अगस्त तक देंगी जिला अस्पताल में करेंगी गर्भवती महिलाओं का इलाज

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में स्थाई गायनेकोलॉजिस्ट नहीं है। लेकिन फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक मजूमदार के 12 अगस्त को इस्तीफे के बाद से चंपावत जिला अस्पताल में कोई भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं था। जरूर हफ्ते में 3 दिन लोहाघाट की गायनेकोलॉजिस्ट से काम चलाने की कोशिश की गई। 

अलबत्ता अब रोटेशन के जरिए व्यवस्था चलाई जा रही है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि पूर्णकालिक तैनाती नहीं होने तक जिला अस्पताल में 20 अगस्त से रोटेशन व्यवस्था की गई है। फिलहाल हल्द्वानी महिला अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रेनी पांगती 26 अगस्त तक जिला अस्पताल में सेवा देंगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.