Sunday Nov 1, 2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग के प्राचार्य चंडी प्रसाद रतूड़ी को चंपावत भेजा गया

9 मार्च को CEO मेहरबान सिंह बिष्ट का पदोन्नति के साथ देहरादून स्थानांतरण के बाद से खाली थी शिक्षा विभाग के मुखिया की कुर्सी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत को 8 माह बाद CEO (मुख्य शिक्षा अधिकारी) मिलेंगे। DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) रुद्रप्रयाग के प्राचार्य चंडी प्रसाद रतूड़ी को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। अलबत्ता अभी उन्होंने चार्ज नहीं लिया है।

 

CEO चंडी प्रसाद रतूड़ी।

शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने 28 अक्टूबर को 18 शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। इनमें चंपावत सहित 8 जिलों के मुख्य शिक्षाधिकारी भी शामिल थे। इस साल 9 मार्च को CEO मेहरबान सिंह बिष्ट को पदोन्नति पर देहरादून स्थानांतरित किया गया था। बीते करीब 8 माह से शिक्ष विभाग के मुखिया की कुर्सी खाली थी। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) मान सिंह तबसे मुख्य शिक्षा अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.