Wednesday May 13, 2026

चंपावत मादली मांंझगांव निवासी संजय पांडेय नई कार लेने हल्द्वानी गए थे

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानकमत्ता के पास हुई आमने-सामने की भिड़ंत

देवभूमि टुडे

चंपावत/नानकमत्ता। चंपावत जिले के बालातड़ी के एक शिक्षक की नानकमत्ता के पास हुए कार हादसे में मौत हो गई। शिक्षक नई कार लेकर हल्द्वानी से चंपावत को आ रहे थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव चंपावत लाया जा रहा है।

संजय पांडेय। (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक बालातड़ी स्कूल में शिक्षक संजय पांडेय (40) निवासी चंपावत मादली मांंझगांव नई कार लेने हल्द्वानी गए थे। कल 12 मई की रात सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानकमत्ता के पास कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। सीधी भिड़ंत में उनकी मौके पर मौत हो गई। शिक्षक पांडेय बेहतरीन भजन गायक भी थे। साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनकी पत्नी ममता पांडेय चंपावत के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इस वाकये से क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.