शैलेश मटियानी पुरस्कार से मिली 21 हजार रुपये की राशि शिक्षक जहीर अब्बास ने 3 विद्यालयों में दान किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक जहीर अब्बास ने पुरस्कार राशि को तीन विद्यालयों में दान कर दिया है। टनकपुर के मनिहारगोठ निवासी ज़हीर अब्बास वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट में सेवारत हैं। इसी वर्ष उन्हें शैलेश मटियानी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया था।

सम्मान में मिली 21 हजार की धनराशि को उन्होंने अपने पूर्व तैनाती स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कायल, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा के अलावा वर्तमान में तैनात राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट को दान कर दी है। जहीर अब्बास बच्चों को पढ़ने के साथ सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वर्तमान समय में वे मनिहारी संस्कृति को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। DM मनीष कुमार भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। लोगों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की है।
© 2026. All Rights Reserved.