बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जुलाई 2025 से लगातार नंबर वन
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सबसे फिसड्डी
देवभूमि टुडे
चंपावत। बीसूका (बीस सूत्रीय कार्यक्रम) में चंपावत जिले ने लगातर 11वें महीने अपने शीर्ष क्रम को बरकरार रखा है। जुलाई 2025 से लगातार 11वें माह मई 2026 में भी चंपावत ने उत्तराखंड में पहला स्थान बरकरार रखा है।
जून 2025 में चौथे स्थान पर रहने वाला चंपावत जिला पिछले साल जुलाई से लगातार 11वें महीने सबसे आगे रहा। जुलाई से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चंपावत नंबर वन बना है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि चंपावत को कुल 114 अंकों में से 70 अंक (61.40 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। पिछले साल जून से चंपावत के डीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष कुमार के नेतृत्व और सतत निगरानी से ये नतीजा आया है।

अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग और उत्तराखंड शासन द्वारा जारी मई माह के क्रमिक प्रतिवेदन के अनुसार चंपावत जिले को कुल 37 रैंकिंग मदों में से सर्वाधिक 24 मदों में श्रेणी ए (100 प्रतिशत उपलब्धि) मिली है। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सबसे फिसड्डी यानी 13वें नंबर पर रहा। उसे 108 में से 27 अंक हासिल किए। डीएम मनीष कुमार ने बीसूका में इस शानदार उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक समय पर पहुंचे।

© 2026. All Rights Reserved.