Tuesday Mar 10, 2026

DM मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए आज 9 मार्च को कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कुल 83 शिकायतें दर्ज की। जिन पर DM मनीष कुमार ने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंपावत में सोमवार को जन सुनवाई दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते DM मनीष कुमार।

जन सुनवाई में प्रदीप जोशी ने जमीनी विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराई, ग्राम मैरोली के सुरेश चंद्र व नारायण दत्त की ग्राम में सोलर स्ट्रीट लाइट तथा मार्ग की मांग की। नारायण दत्त जोशी ने कान की मशीन, ग्राम चौड़ा राजपुरा की मोती देवी की पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, बसंती तिवारी ने विद्युत हाईटेंशन लाइन हटाने, गंगनौला की ऋचा जोशी ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति, बाजरीकोट के अनिल कुमार ने रोजगार चाहने, नागनाथ वार्ड के योगेश जोशी की बरसाती नाले के निर्माण, जयंती देवी ने गुलदार के हमले से दुधारू गाय के मारे जाने, ग्राम कोयाटी के ईश्वर सिंह बिष्ट ने पेयजल आपूर्ति की समस्या, च्यूराखर्क के अमित खर्कवाल ने खेतों में फेंसिंग तथा सोलर स्ट्रीट लाइट, झामा देवी ने आधार अपडेट न होने की शिकायत के अलावा गणेश पंत, अशोक कुमार, भागीरथी देवी, सुरेंद्र बोहरा, रघुवर रैंसवाल, रेखा देवी, सुभाष पांडेय, मीना देवी आदि शिकायतकर्ताओं की शिकायतें दर्ज की गई। इस मौके पर CDO डॉ. जीएस खाती, ADM केएन गोस्वामी, SDM अनुराग आर्या, DDO दिनेश सिंह दिगारी, DEO मान सिंह, PWD के EE एमसी पलड़िया सहित अन्य विभागीय अधिकारी और फरियादी मौजूद थे।

चंपावत में सोमवार को जन सुनवाई दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते DM मनीष कुमार।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.