Wednesday Nov 4, 2026

चंपावत नगरपालिका ने अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ चलाया अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका परिषद चंपावत के प्रवर्तन दल ने आज 25 जून को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की। अतिक्रमण और पॉलीथीन का इस्तेमाल करने वाले कुल 7 लोगों के चालान किए गए। कुल ₹ 1300 जुर्माना वसूला गया।

अभियान।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित कैरी बैग, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट एवं अन्य प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। पालिका ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अतिक्रमण न करने एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन व एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग न करने की अपील की। कार्रवाई करने वाली टीम में सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय और सूरज पुनेठा शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.