चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बालेश्वर वार्ड के विकास कार्यों का जायजा लिया
साफ-सफाई, सड़क, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बालेश्वर वार्ड के विकास कार्यों का जायजा लिया। शनिवार को क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे भी किया गया।



अध्यक्ष पांडेय ने विशेष रूप से साफ-सफाई, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा गया कि नगर पालिका परिषद जन सुविधाओं को बेहतर करते हुए समग्र विकास के लिए काम कर रहा है। चंपावत के सभी 9 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने की भी बात कही गई।
इस मौके पर सभासद पूजा वर्मा, सनी वर्मा, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक विनोद प्रकाश वर्मा, महंत पवन गिरि, जूनियर इंजीनियर आशीष धीमान सहित कई लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.