Saturday Aug 8, 2026

चंपावत की नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने मल्ली मादली और तल्ली मादली वार्ड में निर्माण कार्यो का लिया जायजा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने शहर में चल रहे कई विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मल्ली मादली और तल्ली मादली वार्ड में विभिन्न  निर्माण कार्यो का जायजा लिया। अधिकारियों को गुणवत्ता के सार्थ समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मल्ली मादली वार्ड में विकास कार्यो का निरीक्षण करती पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

 

पालिकाध्यक्ष पांडेय ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कहा कि नगर के विकास से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे होना जरूरी है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी और जूनियर इंजीनियर आशीष धीमान आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.