Friday May 8, 2026

तीन आरोपियों के खिलाफ चंपावत कोतवाली में केस पंजीकृत

5 मई-6 मई की दरमियानी रात को हुआ वाकया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत से 20 किमी दूर सल्ली गांव में कल 5 मई को एक विवाह में गई नाबालिग बालिका के साथ गैंग रैप का आरोप लगा है। सल्ली के डेयरी कक्ष से पीड़िता को रिकवर किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पिता की तहरीर के आधार पर चंपावत कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

5 मई को नाबालिग बालिका अपनी सहेली की शादी में शरीक होने के लिए सल्ली गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। 112 के माध्यम से मीसिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसी क्रम में एक डेयरी के पास से बालिका को रिकवर किया गया। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। 

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने भी जिला अस्पताल पहुंच पीड़िता से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए SOG और पुलिस की टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सल्ली निवासी पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया गया है कि एक आरोपी भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान है। वहीं एक अन्य आरोपी अग्रिवीर में चयनित हो चुका है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सल्ली में 28 माह पहले भी लगा था दुष्कर्म का आरोप:

चंपावत। सल्ली गांव में 28 माह पूर्व भी दुष्कर्म का आरोप लगा था। तब एक मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। दिसंबर 2023 की घटना का आरोपी नेता कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। अलबत्ता एक माह पूर्व आरोपी अदालत से बरी हो गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.