चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन ने कहा ऐसा रवैया नहीं करेंगे बर्दाश्त
सूचना विभाग से सम्मानजनक व्यवस्था की मांग, DM की मौजूदगी में होगी वार्ता
CM कैंप कार्यालय और पत्रकारों के होली मिलन कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। VVIP कार्यक्रमों की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हो रहे व्यवहार से CZPA
(चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) में नाराजगी है। आज 14 फरवरी को जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता और महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि VVIP कवरेज में अपमनाजनक स्थितियां झेलनी पड़ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 14 अक्टूबर 2025 के जिला पंचायत सभागार एवं 7 फरवरी को बनबसा NHPC सभागार में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों को असम्मानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ा। कहा गया कि सूचना विभाग द्वारा जारी पास के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर उन्हें अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार व्यवस्था ऐसी होती है कि पत्रकार अपनी आपत्ति तक दर्ज नहीं कर पाते। इन हालातों को देखते हुए निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान के लिए DM की मौजूदान में जिला सूचनाधिकारी से वार्ता कर सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में संगठन द्वारा जारी परिचय पत्रों के नवीनीकरण और पत्रकारों की मान्यता पर भी चर्चा की गई। लंबे समय से कार्यरत पत्रकार अपने मेडिकल वाउचर संलग्न कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र संगठन के माध्यम से भेज सकेंगे। संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए तहसील स्तर पर भी इकाइयों का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी के साथ पत्रकारों का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
चंपावत में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सतीश जोशी सत्तू, पंकज पाठक, सुरेश गड़कोटी और वर्चुल तरीके से लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, गणेश दत्त पांडेय, देवेंद्र देवा, कुंदन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, बाबूलाल यादव, नवीन देऊपा, विनोद जोशी, दीपक धामी, भूपेश प्रजापति, हयात राम, राहुल, सुबोध, नवनीत गहतौड़ी, हरिश्चंद्र पांडे, मनोज कापड़ी, सचिव शुभम गौड़ आदि पत्रकार
मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.