Thursday Oct 15, 2026

एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में उषा थ्वाल बनीं नंबर वन

टीम प्रतियोगिता में चंपावत दूसरे नंबर पर रही

देवभूमि टुडे

चंपावत/गंगोलीहाट। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा गंगोलीहाट में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी क्रॉसकंट्री (महिला वर्ग) प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

14 अक्टूबर को राजकीय महाविद्याल गंगोलीहाट में हुई प्रतियोगिता में चंपावत कैंपस की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में चंपावत परिसर की धाविका उषा थ्वाल चैंपियन बनीं। उन्होंने 35 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न परिसरों एवं महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.