Saturday Oct 17, 2026

उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की सामान्य समिति के उपाध्यक्ष बने बाराकोट क्षेत्र के डॉ. नवीन चंद्र पंत

​देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट/देहरादून। बाराकोट के छुलापे गांव से ताल्लुक रखने वाले डॉ. नवीन चंद्र पंत को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार की सामान्य समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है।  

​डॉ. पंत इस वक्त ॠषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में सेवारत हैं। 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और  2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़े रहे हैं। वे ​उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् का मुख्य काम प्रदेश में संस्कृत भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और प्रसार करना है।

डॉ. नवीन चंद्र पंत।

चंपावत के ये हैं दर्जा मंत्री:

1.उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय।

2.उत्तराखंड चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना।

3.उत्तराखंड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी।

4.सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद की उपाध्यक्ष किरन देवी।

5.अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी।

6.उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड में सलाहकार सुभाष बगौली।

7.उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार में सामान्य समिति के उपाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र पंत।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.