Tuesday Nov 24, 2026

अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में चंपावत के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता

हरियाणा पुलिस अकादमी में हुई 75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप

देवभूमि टुडे

चंपावत। 75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में चंपावत के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में उन्होंने कांस्य पदक जीता।

फायरमैन महेंद्र सिंह रावत।

मधुबन (करनाल) के हरियाणा पुलिस अकादमी में हुई पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में फायर स्टेशन टनकपुर के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 23 सितंबर से कल 27 सितंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कुश्ती, मुक्केबाजी, आर्म-रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग स्पर्धाएं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने महेंद्र सिंह रावत की इस उपलब्धि को चंपावत पुलिस परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.