26वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा को हराया
कल खेले जाएंगे अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबले
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 26वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खेले गए अंडर-14 वर्ग का खिताब मेजबान चंपावत के नाम रहा। टनकपुर स्टेडियम में हुए फाइनल में चंपावत और अल्मोड़ा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंतिम समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में चंपावत ने अल्मोड़ा को शिकस्त दी।

अंडर-19 वर्ग में चंपावत ने नैनीताल को 7 गोल से हराया। पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अंडर-14 के लीग मैच में चंपावत ने नैनीताल को 3-1 से हराया। अंडर-17 में चंपावत ने ऊधमसिंह नगर को 1-0 से हराया, इसी वर्ग में नैनीताल से उसे 0-3 से शिकस्त मिली। अंडर-17 के एक अन्य मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा को 7-0 से पराजित किया, तो अंडर-19 में पौड़ी और देहरादून का मैच 1-1 से बराबर रहा। कल सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच होंगे। रेफरू की भूमिका सुरेंद्र अधिकारी, भूपाल सिंह चुफाल, प्रकाश सिंह, तरुण बेलवाल और अशोक सिंह ठकुराठी ने निभाई। संचालन भुवन शंकर पांडेय और शिक्षिका कल्पना आर्य ने किया। आयोजन में चंपावत जिला हाकी संघ के अध्यक्ष हरिशंकर गहतोड़ी, सचिव संतोष जोशी, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, उत्तराखंड राज्य हाकी संघ के सचिव भूपाल सिंह चुफाल, नीरज वर्मा, रजत वल्दिया, किशोर जोशी, अमित वर्मा और मुकेश वर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।
© 2026. All Rights Reserved.