देहरादून में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी पदक विजेता।
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। उसने 7 स्वर्ण सहित 17 पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिले के अधिकारियों ने खुशी जताई। कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी के मुताबिक बीते दिनों देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडिट जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता में जिले के 34 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में भावना अधिकारी, अनामिका बिष्ट, प्राची ओली, प्राची थापा, ऋषभ ढेक, पार्थ बिष्ट और प्रज्ञान साह ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि सांची मुरारी, हर्षिता अधिकारी, हार्दिक और चित्रा गहतोड़ी ने रजत पदक और प्रिंस बोहरा, नताली गड़कोटी, हर्षिता, प्रज्ञान साह, जतिन जोशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम नीतू डांगर, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खंडायत, राजू गडकोटी, हेमंत गहतोड़ी, मनोज कुमार साह,ज्ञान प्रकाश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद ने खुशी जताई।
© 2026. All Rights Reserved.