बीसूका में 91.67 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड में पहले नंबर पर
हरिद्वार सबसे फिसड्डी
देवभूमि टुडे
चंपावत। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत जिले ने इतिहास रचा है। पिछले साल जुलाई से चंपावत लगातार नंबर वन है। जुलाई 2026 में भी सबसे आगे रहने का यह सिलसिला जारी है। पिछले साल 20 जून को चंपावत के डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले मनीष कुमार के नेतृत्व में चंपावत लगातार 13वीं
बार प्रदेश में सबसे आगे रहा।
सांख्यकी विभाग के आकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट में चंपावत जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39
निर्धारित मदों में से 35 मदों में ए श्रेणी प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त 2 मदों में बी श्रेणी और 2 मदों में डी श्रेणी हासिल की है। जिले ने कुल 120 अंकों में से 110 (91.67 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। जुलाई में पिथौरागढ़ (88.03 प्रतिशत) अंक के साथ दूसरे और नैनीताल (85.37 प्रतिशत) अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं हरिद्वार जिला 70.83 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे फिसड्डी रहा है।

डीएम मनीष कुमार ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की है। कहा कि शासन-प्रशासन का मुख्य ध्येय जन कल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना है।

© 2026. All Rights Reserved.