Thursday Oct 1, 2026

चंपावत राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि देश एवं प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में छात्र-छात्राओं एवं युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज 30 सितंबर को चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पांडेय ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, शिक्षण में एकनिष्ठता एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला/पोस्टर एवं तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता/प्रदर्शनी के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में जिले के सभी राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर प्रधानाचार्य विनय शर्मा, भाजप मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी, शेखर चंद्र, सुधीर पांडेय आदि मौजूद थे।  

नवाचार का अवलोकन करते उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के ये रहे विजेता:

भाषण प्रतियोगिता: राहुल सिंह, हार्दिक सेठी एवं निखिल कुमार।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता:संगम संतोलिया, संदीप कुमार एवं तंजील।

तकनीकी नवाचार:मुस्कान सिंह, उदय प्रथम, नेहा मंगोला पीयूष खाती व हिमांशु नेगी द्वितीय एवं आशीष सिंह, जरमाल व सुयश पांडेय तृतीय।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.