Saturday Oct 17, 2026

चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बोर्ड की बैठक में हुए कई निर्णय

दुग्ध उत्पादकों को 1 नवंबर से  दूध की कीमत 2 रुपये किलो ज्यादा मिलेगी

पशुचारा में अनुदान की राशि में वृद्धि, अन्य पर्वतीय राज्यों की तरह दुग्ध उत्पादकों के दुग्ध मूल्य के निर्धारण आदि विषयोें को शासन को भेजा जाएगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेन की प्रबंध समिति ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की वृद्धि की है। ये निणर्य दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता में आज 16 अक्टूबर को हुई बैठक में लिया गया। कहा गया कि निर्धारित वसा और SNF में दूध की उत्पादकों से खरीद 1 नवंबर से 46 से बढ़कर 48 रुपये प्रति किलो में होगी। प्रबंधक सुनील अधिकारी ने बताया कि बैठक में इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी।

 

दुग्ध संघ कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की दर से बोनस व एक्सग्रेसिया भुगतान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ अनुमन्य किए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। संस्था को कैशलेस बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके पद के अनुसार वास्तविक कैटेगरी में रखने की व्यवस्था शासनादेश के अनुरूप की जाएगी। फील्ड कार्मिकों की कमी को देखते हुए 5 फील्ड कार्मिकों, सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक के रिक्त पदों को आउटसोर्स से नियोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

दुग्ध उत्पादकों की मांग को ध्यान में रखते हुए पशुचारा में अनुदान की राशि में वृद्धि, अन्य पर्वतीय राज्यों की तरह दुग्ध उत्पादकों के दुग्ध मूल्य के निर्धारण आदि विषयोें को शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में फील्ड में ग्रुप सचिव के रूप में तैनात कार्मिक, जो स्टाफिंग पैटर्न में स्वीकृत सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक के पद के समक्ष तैनात हैं, उन्हें समायोजन कर रिक्त पद के समक्ष नियमितीकरण करने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रबंध कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह, कलावती देवी, दुर्गा देवी, मंजू मनराल, दीपा देवी, नीरू देवी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.