नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक सामश्रवा आर्य की मुहिम
चंपावत के घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में नशा हटाओ जीवन बचाओ के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के मल्ली चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में नशा हटाओ जीवन बचाओ के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के संयोजक GIC सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने श्रद्धालुओं के साथ ही बच्चों को 'बचपन बचायें, व्यसन भगायें' विषय पर जागरूक कर भविष्य को सुरक्षित करने पर प्रेरित किया।



शिक्षक आर्य ने कहा कि बच्चों के बचपन को बुराइयों से बचाने का परिवार एवं समाज की प्रथम प्राथमिकता है। आज बढ़ते सामाजिक दुष्चक्र के चलते हर तीसरे परिवार में कोई ना कोई मादक पदार्थों के व्यसन से ग्रस्त है। जिसका दुष्परिणाम बच्चे भी पारिवारिक हिंसा व बाल अपराध के रूप में भोगने के साथ बचपन बर्बाद कर भविष्य खोखला कर रहे हैं। कहा कि परिवार व समाज के हर सदस्य को नशे से दूर रह सदाचारी एवं संस्कारी नैतिक शिक्षा देनी चाहिए। इसके लिए हमें भी सबसे पहले स्वयं नैतिक रूप से कर्त्तव्य निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में लालू प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र कश्यप, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु देऊपा, ललित सामंत, करण सिंह, राकेश भट्ट व दीपांशु रावत आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.