Saturday Feb 21, 2026

चंपावत की नवागत SP रेखा यादव ने पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। नवागत SP रेखा यादव ने फरियादियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की पुलिस अधिकारियों को नसीहत दी है। आज 20 फरवरी को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी शाखओं का परीक्षण भी किया। 

निरीक्षण करतीं SP रेखा यादव।

उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, जनसुनवाई व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी ने अधिकारियों को कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रति अच्छा व्यवहार करने को कहा। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय अभिलेखों को अपडेट और व्यवस्थित करने को कहा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.