Tuesday Nov 3, 2026

डीएम मनीष कुमार ने तेजी से निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए

कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण, 9 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बने

देवभूमि टुडे

चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम में 139 शिकायतें आई। इनमें से काफी मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। आज 2 नवंबर को कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने सभी समस्याओं के तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में कतई देरी न करने, पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने को कहा। जनता दरबार 9 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

जनता मिलन में सोलर लाइट की स्थापना, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ एवं चेनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुरक्षा दीवार निर्माण, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, पशुपालन, सड़क एवं पेयजल सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। 

जर समस्याओं को सुनते DM मनीष कुमार।

दिव्यांग सुंदर सिंह और मुड़ियानी की ममता देवी ने अपने दिव्यांग पुत्र हिमांशु रावत के लिए आर्थिक सहायता व  इलाज में मदद का अनुरोध किया। मौराड़ी के लक्ष्मीदत्त जोशी, नरसिंहडांडा की कमला देवी, लड़ाबोरा अमोड़ी के मुकेश सिंह नेगी, लोहाघाट के अनिल राय, अर्जुन सिंह एवं सुंदरी देवी ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। ग्रामसभा हरम के शंकर सिंह ने पेयजल समस्या के समाधान करने, ग्राम प्रधान अजय नरियाल ने फसलों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़ की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए जन समस्याओं को हल करें।

मौजूद थे ये अधिकारी:

सीडीओ अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक अंकित आर्य, सीएओ डी कुमार, डीएचओ योगेश भट्ट, डीएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई विभोर गुप्ता आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.