Wednesday Sep 23, 2026

चंपावत के बालेश्वर मंदिर में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे 7 दिनी मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आज 22 सितंबर को भंडारे के साथ समापन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा का आर्शीवाद लिया।  

भंडारा।
महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थानों में रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। महोत्सव में चित्रकला, सुलेख, भाषण सहित अन्य प्रतियोगितओं में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महंत प्रकाश गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, विकास साह, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, प्रकाश पांडेय, अंकित पांडेय, दिनेश पांडेय, प्रकाश पांडेय, डाॅ. भुवन चंद्र जोशी, पवन गिरी, विनोद वर्मा, बसंत लाल वर्मा आदि लोग मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.