Friday Sep 18, 2026

चंपावत में कल 17 सितंबर को धार्मिक अनुष्ठान और स्कूलों की झांकी निकलेगी

22 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। नंदा-सुनंदा महोत्सव का औपचारिक श्रीगणेश हो गया है। आज 16 सितंबर को पहले दिन पुरोहितों ने वेदी निर्माण किया। इससे पूर्व देव डांगरों ने अवतरित हो कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महोत्सव को लेकर बालेश्वर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

नंदा-सुनंदा महोत्सव के पहले दिन आज वेदी निर्माण किया गया। पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा, पंडित गिरीश कलौनी और पंडित विनोद पांडेय ने नवग्रह आदि वेदी निर्माण किया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष और समिति के विजय वर्मा ने बताया कि कल 17 सितंबर को झांकी और पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। इस मौके पर महंत पवन गिरी, प्रकाश गिरी, प्रकाश पांडेय, कमल रसियारा आदि मौजूद थे।

वेदी बनाते श्रद्धालु।

महोत्सव का तिथिक्रम:

17 सितंबर को धार्मिक अनुष्ठान और स्कूलों की झांकी निकलेगी।

18 सितंबर शाम 4 बजे कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा।

19 सितंबर सुबह 7 बजे कदली वृक्ष आगमन, नंदा सुनंदा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

20 सितंबर को विशेष पूजन होगा।

21 सितंबर को हवन और डोला यात्रा होगी।

22 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.