Wednesday Apr 8, 2026

EO भरत त्रिपाठी ने बोर्ड को समर्पित किया स्काॅच अवार्ड 2025 सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह

स्काॅच अवार्ड से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

अवार्ड नगरपालिका ही नहीं चंपावत जिले के लिए गर्व: अध्यक्ष प्रेमा पांडेय

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्कृष्ट कार्यों के लिए CLC (नगर आजीविका केंद्र) नगर पालिका परिषद चंपावत को स्कॉच अवार्ड 2025 से नवाजा गया। पिछले माह यह पुरस्कार नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने ग्रहण किया। CLC के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत CLC, नगर पालिका परिषद चंपावत को स्काॅच अवार्ड से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में संपूर्ण बोर्ड का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने स्काॅच अवार्ड 2025 सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह बोर्ड को समर्पित किया। इस उपलक्ष्य में नगर पालिका बोर्ड की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभासद प्रेमा चिल्कोटी,  मणिप्रभा तिवारी, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट, दिनेश बर्दोला, नंदन तड़ागी और गौरव कलौनी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सभासद गीता अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थी। बोर्ड द्वारा दिए गए सहयोग के लिए नगर पालिका परिवार ने उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पांडेय ने सभासदों एवं पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह अवार्ड नगरपालिका ही नहीं चंपावत जिले के लिए बड़ा सम्मान है।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, राकेश अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, भरत त्रिपाठी, अभियंता आशीष धीमान, सिटी मिशन मैनेजर महेश चैहान, सहायक लेखाकार जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट एवं कार्यालय के तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

 

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को स्मृति चिन्ह देते EO भरत त्रिपाठी।

 

95 SHG ने किया 42.70 लाख का व्यवसाय:

शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एवं 'दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी (DJAY-S) के तहत उत्तराखंड राज्य का प्रथम नगर आजीविका केंद्र चंपावत नगर पालिका परिषद संचालित कर रहा है। नगर आजीविका केंद्र के जरिए स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका सृजन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके तहत वर्तमान में सॉफ्ट टॉय निर्माण सेंटर, नगर आजीविका सिलाई सेंटर आदि स्थापित किए गए हैं।

नगर आजीविका केंद्र में वर्तमान में SHG (स्वंय सहायता समूह) की कई महिलाएं विभिन्न उत्पाद जैसे-सॉफ्ट टॉय, ऐपण उत्पाद, खाद्य पदार्थ उत्पाद, गृह सज्जा उत्पाद एवं वूलन उत्पाद निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन कामों से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र के जरिए चंपावत नगर के 95 SHG की महिलाओं ने अब तक 42.70 लाख रुपये का व्यवसाय किया है।

 

 

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.