Tuesday Feb 24, 2026

चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में होगा आयोजन

कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में होने वाले 2 दिनी महोत्सव में 10 टीमें कर रही हैं शिरकत

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंद राजाओं की राजधानी रहा चंपावत कल 24 फरवरी (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी) से होली के रंग में रंगेगा। कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में 2 दिनी होली महोत्सव में चंपावत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की होली कमेटियां (महिला व पुरुष वर्ग में) प्रस्तुति देंगे। आयोजन में जिला प्रशासन और लडवाल फाउंडेशन सहयोग कर रहा है।

कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि होली महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से 12 बजे से 1 बजे के बीच वर्च्युल शुभारंभ करेंगे। होली गायन अपरान्ह 1 बजे से शुरू होगा। कलश समिति के पदाधिकारी प्रेम बल्लभ भट्ट ने बताया कि होली महोत्सव के पहले दिन कल 5 टीमें खड़ी होली का प्रदर्शन करेंगी।

खड़ी होली गायन की फाइल फोटो।

ये टीमें कल करेंगी प्रतिभाग:

होली समिति डुंगरासेटी, होली समिति शांतबाजार भेट्टी, सनातन धर्म होली समिति अमकड़िया, होली समिति फोर्ती और होली समिति मादली चंपावत कल मंगलवार को होली के रंग बिखेरेगी।

हर टीम 2 होली गाएगी:

1.सभी होली गायक निर्धारित वेशभूषा में ही हिस्सा लेंगे।

2.प्रत्येक होली दल को 45 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम को 2 होली गायन करनी होगी।

3.किसी भी प्रकार का नशापन निषेध है। नशा मुक्त होली का संदेश दिया जाए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.