Wednesday Feb 4, 2026

DM मनीष कुमार ने दिया सहयोग का भरोसा

24 फरवरी से चंपावत में होने वाले दो दिनी महोत्सव में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की होली कमेटियां शिरकत करेंगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति की ओर से चंपावत शहर में 24 फरवरी से आयोजित होने वाले 2 दिनी खड़ी होली महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इस क्रम में आज 31 जनवरी को कलश समिति के अध्यक्ष व BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने DM से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने चंपावत में पहली बार होने वाले होली महोत्सव की थीम की खूबियां बताई। DM मनीष कुमार ने आयोजन में हर मुमकिन प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया है।

 

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी व नवमी (24 व 25 फरवरी) को होने वाले महोत्सव में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की होली कमेटियां (महिला व पुरुष वर्ग में) प्रस्तुति देंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही देहरादून भी जाएगा।

शिष्टमंडल में समिति के सचिव गिरीश पंत, कोषाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, BJP महिला मोर्चा की चंपावत मंडल अध्यक्ष रेखा भट्ट, भाजयुमो विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गौरव पांडे, गोविंद प्रसाद, मुकेश जोशी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.