Saturday Sep 19, 2026

19 अप्रैल से चंपावत के गोरलदेव मंदिर से शुरू हुई थी 22 दिनी श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा

धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए हर दो वर्ष में होने वाली यह यात्रा अगली बार 2028 में होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। धरोहर न्यास की ओर से आयोजित 22 दिनी श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा संपन्न हुई। 19 अप्रैल से चंपावत के गोरलदेव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा का आज 9 मई को गोरलदेव मंदिर में समापन हुआ। धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए हर दो वर्ष में होने वाली यह यात्रा अगली बार 2028 में होगी।

इससे पूर्व देवीधुरा के मां वाराही मंदिर, लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर होते हुए श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा के यहां गोरलदेव मंदिर में वापस पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा संयोजक विजय भट्ट, डंगरिया कमल जीना, ढोल वादक मोहन राम सहित यात्रा दल के सदस्यों का सम्मान किया गया। आयोजन में विशेष रूप से सहयोग देने वाले सचिव सतीश चंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया। समापन मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कार्की, सचिव सुधीर शाह, राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी, देवीदत्त जोशी, गौरव कार्की, सौरभ कार्की, दीपांशु कार्की, पृथ्वीपाल कार्की आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.