Thursday May 7, 2026

गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत व्यावसायिक मेले का कल 7 मई को नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय करेंगी उद्घाटन

खराब मौसम के चलते महोत्सव की तिथि 3 दिन बढ़ाई गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत व्यावसायिक मेला कल 7 मई से शुरू होगा। उद्घाटन सुबह 11 बजे गोरलचौड़ मैदान में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय करेंगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय भी किया जाएगा।

गोल्ज्यू अनुष्ठानिक कार्यक्रम।

इससे पूर्व आज 6 मई को न्याय के देव गोल्ज्यू मंदिर में अनुष्ठानिक कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय और उनकी पत्नी नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। भगवान गोल्ज्यू से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पंडित बसंत बल्लभ पांडेय, गिरीश कलोनी, विनोद पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। इस अनुष्ठानिक कार्यक्रम में सुधीर साह, देवीलाल वर्मा, दिनेश नाथ आदि मौजूद थे।

4 मई से 13 मई तक होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव की तिथि में मौसम खराब होने से बदलाव किया गया है। अब मेले का समापन 13 के स्थान पर 16 मई को होगा। विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी। सांस्कृतिक विभाग और नगर पालिका के सौजन्य से होने वाली 'स्टार नाइट्स' 14 मई से 16 मई की शाम तक होंगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.