चंपावत गोल्ज्यू महोत्सव में लोक संस्कृति के रंग से सरोबार स्टार नाइट
4 मई से शुरू महोत्सव 16 मई तक चला
देवभूमि टुडे
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। समापन 16 मई की रात देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल तरीके से किया। वहीं कल शनिवार रात तीसरी व अंतिम स्टार नाइट लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम देखने के लिए चंपावत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लोहाघाट से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। आज रात तीसरी और अंतिम बार महोत्सव में स्टार नाइट होगी। साथ ही कारोबारी मेले का भी आज रविवार शाम को समापन हो गया।



















महोत्सव के अंतिम दिन स्टार नाइट में नामी लोकगायक इंदर आर्या, प्रख्यात गायिका माया उपाध्याय और युवा गायक नीरज चुफाल ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। शनिवार की देर रात तक चले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
4 मई से शुरू महोत्सव 16 मई तक चला। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, अशोक वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी और नीरज जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, रोहित बिष्ट, जनार्दन चिल्कोटी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम विपिन पंत, ईओ भरत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.