चंपावत गोरलचौड़ मैदान में आज से 3 दिन तक रंग बिखेरेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
16 मई को समापन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की संभावना
देवभूमि टुडे
चंपावत। 4 मई से शुरू गोल्ज्यू महोत्सव में हथकरघा सहित कारोबारी मेले की धूम है। लेकिन आज 14 मई से महोत्सव में स्टार नाइट का जलवा रहेगा। शाम को 8 बजे से स्टार नाइट का आगाज होगा। पहले दिन दर्शन फर्स्वाण, फौजी ललित मोहन जोशी और स्वाति भट्ट सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे।




कल 15 मई को गोविंद एवं खुशी दिगारी, श्वेता माहरा, सौरभ मैठाणी और 16 मई को माया उपाध्याय, इंदर आर्याव नीरज चुफाल कला का प्रदर्शन करेंगे। तीनों दिन इससे पूर्व शाम 4 बजे से 7 बजे तक विद्यालीय कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों को सांंस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। वहीं कारोबारी मेले के चलते खासी भीड़ है। वहीं महोत्सव के समापन मौके पर 16 मई को मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 मई को समापन मौके पर आने का न्यौता दिया गया है। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बता दें कि सीएम धामी को महोत्सव के उद्घाटन मौके पर 4 मई को आना था, लेकिन मौसम की खराबी की वजह से अंतिम वक्त पर दौरा टल गया था।
© 2026. All Rights Reserved.