Wednesday May 6, 2026

मौसम के मद्देनजर गोल्ज्यू महोत्सव की तिथियों में हुआ बदलाव

महोत्सव का आधिकारिक समापन 16 मई को होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में चल रहे गोल्ज्यू महोत्सव की तिथियों में बदलाव किया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में खराब मौसम के मद्देनजर जन सुविधा के लिए ये निर्णय लिया गया है।

महोत्सव का आधिकारिक समापन 13 मई के बजाय 16 मई को होगा। बारिश के कारण मैदान की स्थिति और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए व्यावसायिक गतिविधियों को 7 मई से शुरू करने का फैसला लिया गया है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

​संशोधित कार्यक्रम:

​पूर्व में यह महोत्सव 4 मई से 13 मई तक प्रस्तावित था, जिसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है। मेले में लगने वाली दुकानें और व्यापारिक स्टॉल अब 7 मई से 16 मई तक संचालित होंगे।

​सांस्कृतिक एवं विद्यालयी कार्यक्रम: विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी। ​मुख्य आकर्षण (स्टार नाइट्स): सांस्कृतिक विभाग और नगर पालिका के सौजन्य से आयोजित होने वाली 'स्टार नाइट्स' 14 मई से 16 मई की शाम तक होंगी।

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.