Tuesday Feb 10, 2026

उदयपुर में 27 जनवरी से 5 दिन  तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन में किया कमाल का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 90 किग्रा भार वर्ग में सोना और नीरज जोशी ने 68 किग्रा मे जीता कांसा

SP अजय गणपति ने पुलिस बल के दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/उदयपुर। चंपावत फायर सर्विस कर्मियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। राजस्थान के उदयपुर में 27 जनवरी से 5 दिन  तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन में फायर सर्विस के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इस शानदार उपलब्धि पर SP अजय गणपति ने पुलिस बल के दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।  

महेंद्र सिंह रावत को पदक पहनाते SP अजय गणपति।

प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन में फायर मैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं फायर सिर्विस चालक नीरज जोशी ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 68 किलोग्राम भार वर्ग मे कांस्य पदक हासिल किया। SP अजय गणपति ने कहा कि उनकी इस दमदार उपलब्धि से चंपावत के साथ उत्तराखंड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है।

नीरज जोशी को पदक पहनाते SP अजय गणपति।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.