Friday Feb 20, 2026

पुलिस ने कोर्ट परिसर की सघन जांच की, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, ई-मेल के जरिए मिली थी धमकी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज को आए ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कोतवाली बीएस बिष्ट ने बताया कि धमकी की जानकारी मिलने के बाद आज 19 फरवरी को सघन तलाशी ली गई। कहीं से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। इससे सभी ने राहत की सांस ली। तलाशी के दौरान आवाजाही पर विशेष एहतियात बरता गया। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही कोर्ट परिसर में आने की इजाजत दी गई।

 

कोतवाल का कहना है कि पिथौरागढ़ से वीटीएस और डॉग स्क्वॉड मंगाया गया है। चंपावत कोर्ट से पूर्व नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.