Saturday Sep 19, 2026

चमोली से स्थानांतरित अनुज कुमार चंपावत के नए जिला सूचनाधिकारी

चंपावत के DIO धीरज कार्की चमोली गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के नए जिला सूचनाधिकारी अनुज कुमार ने आज 29 मई को कार्यभार संभाल लिया है। चमोली से स्थानांतरित होकर यहां आए नवागत DIO का सूचना विभाग के सहयोगियों ने स्वागत किया। फरवरी 2025 से अब तक जिला सूचनाधिकारी रहे धीरज कार्की का स्थानांतरण चमोली हो गया था।

DIO अनुज कुमार।

 

वर्ष 2021 की उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (एलाइड) परीक्षा से चयनित अनुज कुमार की पहली ज्वाइनिंग चमोली में हुई थी। अब उन्हें चमोली से इस जिले की जिम्मेदारी दी गई है। नवागत DIO ने प्रशासन और मीडिया कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने सहित तमाम विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने की बात कही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.