चंपावत के जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रकाश सिंह जंगपांगी का लंबी बीमारी के बाद निधन
शिक्षा विभाग में शोक की लहर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रकाश सिंह जंगपांगी का निधन हो गया है। 59 वर्षीय जंगपांगी पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। आज 16 मई की सुबह उन्होंने हल्द्वानी स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हल्हानी में किया जाएगा। DEO जंगपांगी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी सहित तमाम शिक्षाधिकारियों ने शोक जताया है।

चंपावत के कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने DEO जंगपांगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका निधन शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि वे मिलनसार एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी थे। शिक्षा विभाग के एक बेहतरीन अधिकारी अधिकारी प्रकाश सिंह जनपांगी के निधन पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहता, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव हिमांशु मुरारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह देव, सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल, सचिव कीर्ति चंद्र भट्ट, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष गोविंद मेहता, सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी के अलावा भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, मालविका पंत, लोचन त्रिपाठी, मिंटू सिंह राणा, कैलाश नाथ महंत, सोबन सिंह बोहरा आदि गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
© 2026. All Rights Reserved.